WPV-YouTube music PV आपको संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान में सबसे लोकप्रिय संगीत मीडिया तक पहुंच प्रदान करता है, जैसे की iTunes, Billboard, Mnet या J-POP। हालांकि एप्प्प केवल शीर्ष हिट ही प्रदान करता है, आप एप्लिकेशन को इंस्टॉल किए बिना भी किसी भी वीडियो को चला सकते हैं।
प्रत्येक म्यूजिक प्लेटफ़ॉर्म की अपनी प्ले सूचियां बनाने का अपना तरीका होता है, लेकिन WPV-YouTube music PV प्रत्येक सेवा की श्रेणियों को अलग-अलग टैब में अलग करता है। iTunes में रॉक, पॉप, वैकल्पिक संगीत, हिप-हॉप या टेक्नो का सर्वश्रेष्ठ चयन है, और उनसे ब्राउज़ करने के लिए आपको केवल अपनी अंगुली स्लाइड करने की आवश्यकता है। Billboard के लिए, WPV-YouTube music PV संगीत शैली द्वारा उसी रैंकिंग की पेशकश करता है जिस तरह से प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रिका यह काम करती है| दूसरी ओर, Mnet, गीतों को देश के अनुसार व्यवस्थित करता है, जबकि J-POP उन्हें इस बात पर आयोजित करता है, जितनी बार वे सप्ताह या महीने में 'लिस्टेड' थी।
WPV-YouTube music PV प्रत्येक गीत की वीडियो क्लिप को चला सकता है, और उसी रिकॉर्ड या कलाकार के दूसरे गाने को लिंक कर सकते हैं। आप मंच की परवाह किए बिना किसी भी वीडियो को जोड़कर प्लेलिस्ट्स बना सकते हैं, चाहे वो किसी भी हिट लिस्ट का हिस्सा हो। आप ऑडिओज़ को विभिन्न प्लेटफार्मों से भी जोड़ सकते हैं।
सबसे अच्छा हिस्सा यह है कि एप्प पृष्ठभूमि में काम करता है, इसलिए यदि आप एप्प से बाहर भी चले जाते हैं तो भी आप प्लेलिस्ट को सुनना जारी रख सकते हैं। WPV-YouTube music PV YouTube के समान सेवा प्रदान करता है, लेकिन आप अपने स्मार्टफोन को लॉक कर सकते हैं, और अपने संगीत को अंतरराष्ट्रीय स्रोतों से प्राप्त कर सकते हैं।
कॉमेंट्स
ठीक है, उत्कृष्ट